लाइव न्यूज़ :

भारत में ‘रैफरी डेवलपमेंट’ लंबे समय का निवेश है : एआईएफएफ रैफरी निदेशक

By भाषा | Updated: January 8, 2021 13:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के रैफरियों के निदेशक रविशंकर जयरमन को लगता है कि देश में रैफरिंग के स्तर में पिछले कुछ वर्षों में सुधार हुआ है और यह अधिक ‘एक्सपोजर’ व अनुभव के साथ लंबे समय में बेहतर ही होगा।

जयरमन की यह टिप्पणी कुछ कोचों के गोवा में चल रही इंडियन सुपर लीग (आईएसाएल) के कुछ मैचों में खराब अंपायरिंग की आलोचना के बाद आयी है।

हाल में फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) द्वारा आयोजित ‘ओपन कम्यूनिकेशन फोरम’ की अध्यक्षता करने वाले जयरमन ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से सुधार हो रहा है लेकिन यह रातों रात नहीं हो सकता। यह सतत प्रक्रिया है। हमें आगे के बारे में सोचना होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह लंबे समय का निवेश है। रैफरिंग में विकास के नये तरीके हमारे सामने आ रहे हैं, मुझे उम्मीद है कि हमें जल्द ही और अधिक शीर्ष स्तर के रैफरी मिलेंगे जो अपने करियर में शुरू में ही आईएसएल में ही रैफरिंग नहीं करेंगे बल्कि एएफसी और फीफा पैनलिस्ट बनने का लक्ष्य भी बनायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!