लाइव न्यूज़ :

कोरोना मामलों में रिकॉर्ड बढोतरी, अधिकारियों ने चेताया

By भाषा | Updated: July 29, 2021 11:59 IST

Open in App

तोक्यो, 29 जुलाई (एपी) जापानी अधिकारियों ने तोक्यो में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड बढोतरी के बाद चेतावनी दी है ।

मुख्य कैबिनेट सचिव कात्सुनोबू कातो ने कहा ,‘‘ हमने कोरोना संक्रमण के मामलों में इतनी बढोतरी पहले नहीं देखी थी ।’’

उन्होंने कहा कि नये मामले तोक्यो में ही नहीं बल्कि पूरे जापान में बढ रहे हैं । तोक्यो में कल 3177 नये मामले आये थे ।

सरकार के शीर्ष मेडिकल सलाहकार डॉक्टर शिगेरू ओमी ने कहा ,‘‘ संक्रमण दर कम होने का नाम ही नहीं ले रही । कई कारणों से यह बढ रही है । सबसे बड़ा जोखिम तो यह है कि इसे संकट मान ही नहं रहे हैं जिससे संक्रमण बढता जा रहा है । इससे चिकित्सा तंत्र दबाव में आ गया है ।’’

तोक्यो में 12 जुलाई से चौथा आपातकाल लागू है । घरों पर रहने के अनुरोध के बावजूद लोग सड़कों पर घूम रहे हैं ।

तोक्यो में डेल्टा वैरिएंट से मामले बढे हैं लेकिन इसके कोई साक्ष्य नहीं है कि इसका प्रसार ओलंपिक प्रतिभागियों से जापान के लोगों को हुआ है ।

तोक्यो के अधिकारियों ने गुरूवार को कहा कि दो विदेशी खिलाड़ी अस्पताल में हैं और 38 अन्य होटल में पृथकवास में है ।

जापान में 9500 से अधिक मामले आये हैं जो नया रिकॉर्ड है ।बुधवार को संक्रमितों की संख्या 892000 थी और 15000 मौतें हो चुकी है । अभी जापान की 26 . 3 प्रतिशत आबादी को टीके की दोनों डोज लगी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!