लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक शुरू होने से पहले तोक्यो में पिछले छह महीने में कोविड-19 के रिकॉर्ड मामले दर्ज

By भाषा | Updated: July 21, 2021 19:47 IST

Open in App

तोक्यो, 21 जुलाई (एपी) ओलंपिक खेलों के शुरू होने से दो दिन पहले इस मेजबान शहर में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,832 नये मामले दर्ज किये गये जो पिछले छह महीने की सबसे बड़ी संख्या है।

तोक्यो में फिलहाल आपातकाल लागू है जो 22 अगस्त तक जारी रहेगा। कोरोना वायरस महामारी शुरु होने के बाद यह इस शहर का चौथा आपातकाल है। तोक्यो क्षेत्र के सभी खेल स्थलों पर प्रशंसकों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।

‘जापान मेडिकल एसोसिएशन’ के अध्यक्ष तोशियो नाकागावा का मानना है कि ओलंपिक का आयोजन नहीं होने की स्थिति में भी मामले बढ़ते।

विशेषज्ञों का कहना है कि कम उम्र के लोगों में टीकाकरण की कमी के कारण वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जापान में लगभग 23% लोगों का पूरी तरह टीकाकरण हुआ है लेकिन टीके की आपूर्ति में कमी के कारण यह अभियान प्रभावित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!