लाइव न्यूज़ :

तोक्यो में ओलंपिक शुरु होने के बाद वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 2848 मामले दर्ज

By भाषा | Updated: July 27, 2021 16:30 IST

Open in App

तोक्यो, 27 जुलाई (एपी)  ओलंपिक खेलों के शुरू के बाद यहां जापान की राजधानी में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नये 2848 मामले दर्ज किये गये जो इस साल सात जनवरी (2,520) के बाद सबसे अधिक संख्या है।

पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से तोक्यो में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले दो लाख से अधिक हो गये हैं।

इस महामारी से निपटने के लिए तोक्यो में चौथी बार आपातकाल लागू किया गया है। यह अगले महीने ओलंपिक के दौरान जारी रहेगा और पैरालंपिक खेलों के शुरू होने से ठीक पहले खत्म होगा।

ओलंपिक खेल बीते शुक्रवार को शुरू हुए हैं और विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अधिक तेजी से फैलने वाले वायरस के डेल्टा प्रकार से मामले और बढ़ सकते है।

विशेषज्ञों का मानना है कि कोविड-19 के मामले कम उम्र के ऐसे लोगों में बढ़ रहे है जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है। टीके की आपूर्ति में अनिश्चितता के कारण जापान में टीकाकरण अभियान धीमा हो गया है। गंभीर मामलों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जिनकी उम्र 50 साल के आस-पास है। तोक्यो के अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या लगभग तीन हजार है और अस्पतालों के विस्तर तेजी से भर रहे हैं। अधिकारी चिकित्सा संस्थानों को अपनी क्षमता लगभग 6,000 तक बढ़ाने के लिए कह सकते है।

सरकारी दावों के मुताबिक जापान की 25.5 प्रतिशत आबादी को टीके का दोनों डोज लग चुकी है।

जापान ने हालांकि अन्य देशों के मुकाबले इस महामारी का सामना बेहतर तरीके से किया है। यहां सोमवार तक इसके 8,70,445 मामले दर्ज किये गये है जिसमें मृतकों की संख्या 15,129 है।

सरकार को ओलंपिक आयोजन को लेकर हालांकि आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है क्योंकि लोगों का मानना है कि देश के स्वास्थ्य पर ओलंपिक को प्राथमिकता दी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!