लाइव न्यूज़ :

जिदान के बिना रीयाल मैड्रिड की बड़ी जीत

By भाषा | Updated: January 24, 2021 10:30 IST

Open in App

बार्सिलोना, 24 जनवरी (एपी) एडेन हेजार्ड के शानदार प्रदर्शन और करीम बेंजेमा के दो गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड ने कोरोना वायरस से संक्रमित अपने कोच जिनेदिन जिदान की अनुपस्थिति में एल्विस पर 4-1 की बड़ी जीत दर्ज करके स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत की।

रीयाल मैड्रिड की तरफ से कासेमीरो ने 15वें मिनट में पहला गोल किया जिसके बाद बेंजेमा ने 41वें मिनट में हेजार्ड के खूबसूरत पास को गोल में बदला। बेल्जियम के फारवर्ड हेजार्ड ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में इस सत्र का अपना तीसरा गोल किया।

जोसेलु मातो ने एल्विस की तरफ से 59वें मिनट में पहला गोल किया लेकिन बेंजेमा 70वें मिनट में अपना दूसरा गोल करने में सफल रहे।

इस जीत से रीयाल ने शीर्ष पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड से अंतर कम कर दिया है। रीयाल के 19 मैचों में 40 जबकि एटलेटिको के 17 मैचों में 44 अंक हैं।

एक अन्य मैच में यूसुफ एन नेसरी की हैट्रिक की मदद से सेविला ने कैडिज को 3-0 से हराया। इससे सेविला की टीम बार्सिलोना को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है।

रीयाल बेटिस और सोसिडाड के बीच खेला गया एक अन्य मैच 2-2 से बराबरी पर छूटा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!