लाइव न्यूज़ :

रीयाल मैड्रिड ग्रुप चरण से बाहर होने की कगार पर, मेस्सी और रोनाल्डो के मुकाबले पर नजरें

By भाषा | Updated: December 7, 2020 11:34 IST

Open in App

बार्सीलोना, सात दिसंबर (एपी) चैम्पियंस लीग धुरंधर रीयाल मैड्रिड को लीग के इतिहास में पहली बार ग्रुप चरण से बाहर होने से बचने के लिये बुधवार को हर हालत में बोरूसिया मोंशेंग्लाबाख को हराना होगा ।

जिनेदीन जिदान की टीम ने इस सत्र में बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है । अगर अगला मैच बोरूसिया जीतती है तो 13 बार की यूरोपीय चैम्पियन मैड्रड पहली बार ग्रुप चरण से ही बाहर हो जायेगी ।

मैच ड्रॉ रहने पर भी वह अंतिम 16 में पहुंच सकती है बशर्ते शखतार दोनेत्स्क को इंटर मिलान हरा दी ।

पिछले 25 सत्रों में मैड्रिड कभी भी ग्रुप चरण से बाहर नहीं हुआ । वह पिछले सत्र में अंतिम 16 से बाहर हुआ और उससे पहले लगातार आठ सत्र में सेमीफाइनल खेला और चार में खिताब जीता ।

ग्रुप चरण के आखिरी मैच में क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेस्सी का मुकाबला भी रोचक होगा जब बार्सीलोना का सामना युवेंटस से होगा । दोनों टीमें अंतिम 16 में पहुंच चुकी है ।

पिछली बार दोनों टीमों के मुकाबले में बार्सीलोना ने 2 . 0 से जीत दर्ज की थी लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण रोनाल्डो ने वह मैच नहीं खेला था । मेस्सी और रोनाल्डो का आखिरी बार सामना 2018 में हुआ था जब रोनाल्डो रीयाल मैड्रिड के लिये खेलते थे ।

ग्रुप बी में मोंशेंग्लाबाख आठ अंक लेकर शीर्ष पर है ।मैड्रिड और शखतार के सात अंक है जबकि इंटर मिलान के पांच अंक है । अभी चारों टीमों के लिये दरवाजे खुले हैं ।

ग्रुप एच में पेरिस सेंट जर्मेन, मैनचेस्टर युनाइटेड और लेइपजिग में से एक ही टीम आगे बढेगी । तीनों के नौ अंक हैं । पीएसजी को इस्तांबुल बासाकसेहिर से खेलना है जबकि युनाइटेड का सामना लेइपजिग से होगा ।

ग्रुप ई से चेलसी और सेविला अगले दौर में पहुंच चुके हैं । वहीं ग्रुप एफ से बोरूसिया डॉर्टमंड ने अंतिम 16 में जगह बना ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!