लाइव न्यूज़ :

रीयाल मैड्रिड, मैनचेस्टर सिटी की नजरें चैम्पियंस लीग अंतिम आठ में जगह बनाने पर

By भाषा | Updated: March 15, 2021 14:26 IST

Open in App

मैड्रिड, 15 मार्च (एपी) रीयाल मैड्रिड और मैनचेस्टर सिटी जैसे धुरंधर मंगलवार और बुधवार को यहां होने वाले चैम्पियंस लीग फुटबॉल के अंतिम 16 के बाकी मैचों में जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेंगे ।

रीयाल मैड्रिड का सामना अटलांटा से होगा जिसे उसने पहले चरण में 1 . 0 से हराया था । चोट के कारण बाहर रहे करीम बेंजीमा फिर से फॉर्म में है जिससे रीयाल मैड्रिड का आक्रमण मजबूत होगा । बेंजीमा ने वापसी के बाद दो मैचों में तीन गोल किये हैं । उनके अलावा कप्तान सर्जियो रामोस भी इस मैच के लिये उपलब्ध होंगे ।

मैनचेस्टर सिटी की टक्कर बोरूशिया मोंशेंग्लाबाख से होगी जिसे उसने पहले चरण में 2 . 0 से मात दी थी । ग्लाबाख को फरवरी से अब तक सभी छह मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा है और उसके कोच मार्को रोस अगले सत्र में बोरूशिया डॉर्टमंड से जुड़ने जा रहे हैं ।

पहले चरण की ही तरह यह मैच ब्रिटेन की बजाय हंगरी में खेला जायेगा । सिटी प्रीमियर लीग में 14 अंक की बढत बनाये हुए है लिहाजा पहली बार चैम्पियंस लीग खिताब जीतने पर फोकस कर सकती है ।

पिछले यूरोपीय चैम्पियन बायर्न म्युनिख का सामना लाजियो से होगा । पहले चरण में 4 . 1 से जीत के बाद उसका अंतिम आठ में पहुंचना लगभग तय है । फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर राबर्ट लेवांडोवस्की पर अच्छे प्रदर्शन का दारोमदार होगा जो बुडेस्लिगा के तीन मैचों में छह गोल कर चुके हैं ।

वहीं चेलसी की टीम एटलेटिको मैड्रिड से भिड़ेगी और यह किसी प्रीमियर लीग टीम का इकलौता मैच है जो इंग्लैंड में हो रहा है । जर्मन टीमें मैनचेस्टर या लिवरपूल यात्रा नहीं कर सकी लेकिन एटलेटिको को वापसी पर मैड्रिड में पृथकवास में रहने की जरूरत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!