लाइव न्यूज़ :

रीयाल मैड्रिड ने बड़ी जीत से एटलेटिको पर दबाव बरकरार रखा

By भाषा | Updated: May 14, 2021 10:13 IST

Open in App

मैड्रिड, 14 मई (एपी) रीयाल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में ग्रेनाडा को 4-1 से हराकर एटलेटिको मैड्रिड पर दबाव बनाये रखा।

लुका मोड्रिच और रोड्रिगो ने पहले हाफ में जबकि अलवारो ओड्रिजोला और करीम बेजेंमा ने दूसरे हाफ में गोल करके रीयाल मैड्रिड को खिताब की दौड़ में बनाये रखा। रीयाल मैड्रिड अब एटलेटिको से केवल दो अंक पीछे है। एटलेटिको ने बुधवार को रीयाल सोसिडाड को 2-1 से हराया था।

एटलेटिको के 36 मैचों में 80 जबकि रीयाल मैड्रिड के इतने ही मैचों में 78 अंक हैं। अब जबकि केवल दो दौर के मैच बचे हुए हैं तब बार्सिलोना भी खिताब की दौड़ में बना हुआ है। उसके 36 मैचों में 76 अंक हैं। उसने मंगलवार को लेवांटे से 3-3 से ड्रा खेला था। चौथे नंबर की टीम सेविला (36 मैचों में 74) भी ज्यादा पीछे नहीं है।

अन्य मैचों में विल्लारीयाल ने वल्लाडोलिड को 2-0 से हराकर यूरोपा लीग में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखी। छठे स्थान के रीयाल बेटिस ने इबार से 1-1 से ड्रा खेला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!