लाइव न्यूज़ :

रीयल कश्मीर के कप्तान ने प्रतिबंध हटाने की मांग की

By भाषा | Updated: March 8, 2021 17:04 IST

Open in App

कोलकाता, आठ मार्च रीयल कश्मीर फुटबॉल क्लब (आरकेएफसी) के कप्तान मेसन रोबर्टसन ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से चार मैचों के निलंबन और दो लाख रूपये के जुर्माने की सजा को वापस लेने की गुहार लगायी है।

एआईएफएफ की अनुशासन समिति ने मेसन तथा उनके पिता और टीम के मुख्य कोच डेविड रोबर्टसन पर इंडियन एरोज के खिलाफ आई लीग फुटबॉल मुकाबले (चार फरवरी को खेले गये) में रैफरी को अपशब्द कहने के लिये शनिवार को दो-दो लाख रूपये का जुर्माना लगाय और उन्हें चार मैचों के लिये प्रतिबंधित कर दिया।

इस प्रतिबंध का मतलब यह हुआ कि टीम में स्ट्राइकर और डिफेंडर की दोहरी भूमिका निभाने वाले मेसन रीयल कश्मीर के बाकी बचे प्लेऑफ के चार मैचों को नहीं खेल पायेंगे।

एआईएफएफ की अपीलीय समिति को भेजे गये पांच पन्ने के अपील में मेसन ने कहा कि उन्होंने ‘अपशब्द’ कहे थे लेकिन इनका इस्तेमाल ‘किसी विशेष व्यक्ति के लिए नहीं था’।

एआईएफएफ अनुशासन समिति के फैसले पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि यह कानून के मुताबिक नहीं है और इसे ‘तुरंत निरस्त’ किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!