लाइव न्यूज़ :

रीयल कश्मीर के मुख्य कोच और उनका बेटा चार मैचों के लिये निलंबित, दो-दो लाख रूपये का जुर्माना

By भाषा | Updated: March 6, 2021 21:40 IST

Open in App

कोलकाता, छह मार्च रीयल कश्मीर के मुख्य कोच डेविड रोबर्टसन और उनके बेटे मेसन रोबर्टसन पर इंडियन एरोज के खिलाफ आई लीग फुटबॉल मुकाबले में रैफरी को अपशब्द कहने के लिये शनिवार को दो-दो लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया और उन्हें चार मैचों के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया।

मेसन सेंटरबैक के तौर पर खेलते हैं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक समिति ने पाया कि पिता-पुत्र दोनों ने चार फरवरी को एक फैसले से खिन्न होकर मोहन बागान के मैदान पर अपने मैच में ‘गंदी अश्लील भाषा’ का इस्तेमाल किया।

दोनों ने स्वीकार किया कि अभद्र भाषा अस्वीकार्य थी और उन्होंने माफी मांगी लेकिन समिति ने कहा कि ‘‘इस तरह का दुर्व्यवहार करने के बाद सुनवाई के समय माफी मांगना काफी नहीं है। ’’

समिति ने अपने फैसले में कहा, ‘‘समिति ने रीयल कश्मीर एफसी के कोच डेविड रिचर्डसन और उनके बेटे मेसन रिचर्डसन (जो रीयल कश्मीर एफसी के खिलाड़ी हैं) पर चार मैचों का निलंबन लगाया है। दोनों को दो-दो लाख रूपये का जुर्माना भी देना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!