लाइव न्यूज़ :

पहले से तीसरे तक किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी को तैयार : लाबुशेन

By भाषा | Updated: December 12, 2020 12:06 IST

Open in App

एडीलेड, 12 दिसंबर आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने शनिवार को कहा कि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में उनके सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरने को लेकर कोई बात नहीं हो रही है लेकिन अगर उनसे ऐसा कहा जाता है तो वह इसके लिये तैयार हैं ।

डेविड वॉर्नर और विल पुकोवस्की पहला टेस्ट नहीं खेल पायेंगे जबकि जो बर्न्स खराब फार्म में जूझ रहे हैं । ऐसे में यहां 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में लाबुशेन पारी की शुरूआत कर सकते हैं ।

उन्होंने एक वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ ऐसी कोई बात नहीं हो रही है । मैं इस समय तीसरे नंबर पर उतरता हूं । मैं सिर्फ बल्लेबाजी की तैयारी कर रहा हूं, पहले नंबर पर उतरूं या तीसरे । मैं गेंद का सामना करने के लिये तैयार हूं, हालात कुछ भी हों ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने पिछले सत्र में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की तो उम्मीद है कि वहीं उतरूंगा । लेकिन मेरा काम गेंद का सामना करना है , चाहे किसी भी क्रम पर उतरूं ।’’

लाबुशेन ने कहा कि टीम के हित में वह कुछ भी करने को तैयार हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ टीम को पारी की शुरूआत मुझसे करानी है तो मैं करूंगा । यह टभ्म का खेल है और हमें देखना होगा कि टीम को क्या जरूरत है ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि वह दूधिया रोशनी में भारतीय गेंदबाजों का सामना करने को तैयार हैं क्योंकि खिलाड़ियों को चुनौती का पता है ।

लाबुशेन ने कहा ,‘‘हम बिल्कुल तैयार हैं । हमने वनडे में जसप्रीत बुमराह का सामना किया जिसने आखिरी वनडे में शानदार गेंदबाजी की । हमें पता है कि हमारे सामने कौन है ।हमें फोकस बनाये रखना है और उसके अनुसार तैयारी करनी है ।’’

उन्होंने कहा कि नेट्स पर मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाजों को खेलकर आस्ट्रेलियाई टीम बेहतर हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!