लाइव न्यूज़ :

आरसीबी ने हसरंगा और चमीरा को श्रीलंकाई टीम से जुड़ने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: October 11, 2021 15:18 IST

Open in App

दुबई, 11 अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने सोमवार को आलराउंडर वाहिंदु हसरंगा और तेज गेंदबाज दुशमंता चमीरा को अगले सप्ताह होने वाले टी20 विश्व कप क्वालीफायर्स के लिये श्रीलंका टीम से जुड़ने के लिये टीम का बायो बबल (जैव सुरक्षित वातावरण) छोड़ने की अनुमति दे दी।

आरसीबी ने हसरंगा और चमीरा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र के दूसरे चरण के लिये आस्ट्रेलियाई एडम जंपा और डेनियल सैम्स की जगह टीम में रखा था।

हसरंगा ने जहां दो मैच खेले वहीं चमीरा को एक मैच में भी अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। ये दोनों आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल एलिमिनेटर के लिये उपलब्ध नहीं रहेंगे।

आरसीबी ने ट्वीट किया, ‘‘वाहिंदु हसरंगा और दुशमंत चमीरा ने आरसीबी का बायो बबल छोड़ दिया है क्योंकि उन्हें टी20 विश्व कप क्वालीफायर्स के लिये श्रीलंकाई टीम से जुड़ना है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘हम उन दोनों को शुभकामनाएं देते हैं और आईपीएल 2021 के दौरान उनके पेशेवरपन और कड़े परिश्रम के लिये आभार व्यक्त करते हैं। ’’

श्रीलंका को विश्व कप में ग्रुप ए में रखा गया और वह क्वालीफायर्स में अपना पहला मैच 18 अक्टूबर को अबुधाबी में नामीबिया के खिलाफ खेलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!