लाइव न्यूज़ :

राशिद नहीं बनेंगे टी20 कप्तान, कहा नेतृत्वकर्ता के बजाय खिलाड़ी के रूप में बेहतर हूं

By भाषा | Updated: June 4, 2021 11:37 IST

Open in App

अबुधाबी, चार जून अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपनी राष्ट्रीय टी20 टीम का कप्तान बनने से इन्कार कर​ दिया है क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे एक खिलाड़ी के रूप में उनका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है जिसे वह टीम के लिये अधिक महत्वपूर्ण मानते हैं।

अफगानिस्तान ने पिछले सप्ताह अपने कप्तानों में बदलाव किये। उसने हमशमातुल्लाह शाहिदी को टेस्ट और वनडे का कप्तान नियुक्त किया। अफगानिस्तान ने हालांकि टी20 कप्तान घोषित नहीं किया।

राशिद ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ''मेरा स्पष्ट नजरिया है। मैं एक खिलाड़ी के रूप में बेहतर प्रदर्शन करता हूं। मैं उप कप्तान की भूमिका में ठीक हूं और जब भी जरूरत पड़ती है कप्तान की मदद करता हूं। यह मेरे लिये बेहतर होगा कि मैं इस पद से दूर रहूं। ''

उन्होंने कहा, ''मैं एक खिलाड़ी के रूप में टीम के लिये अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और कप्तान के बजाय एक खिलाड़ी के रूप में मेरा प्रदर्शन टीम के लिये अधिक मायने रखता है। ''

अब जबकि टी20 विश्व कप पास में है तब राशिद ने कहा कि बेहतर यही होगा कि वह उस पर ध्यान केंद्रित करे जिसमें वह अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, ''इसके अलावा इसमें समय भी लगता है और अभी विश्व कप सबसे महत्वपूर्ण है जो कि कुछ महीनों बाद होना है।''

राशिद ने कहा, ''मुझे लगता है कि इससे (कप्तानी से) मेरा प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है जो कि टीम के लिये अहम है। इसलिए मैं एक खिलाड़ी के रूप में खुश हूं तथा बोर्ड और चयनसमिति जो भी फैसला करेगी उसका पूरा साथ दूंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!