तोक्यो खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई करेगी रानी

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:42 IST2021-06-21T17:42:08+5:302021-06-21T17:42:08+5:30

Rani to lead Indian women's hockey team at Tokyo Games | तोक्यो खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई करेगी रानी

तोक्यो खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की अगुवाई करेगी रानी

नयी दिल्ली, 21 जून भारत ने तोक्यो में 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये सोमवार को स्ट्राइकर रानी रामपाल को राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम का कप्तान तथा दीप ग्रेस एक्का और सविता के रूप में दो उपकप्तान नियुक्त किये।

भारत ने पिछले सप्ताह तोक्यो ओलंपिक के लिये 16 सदस्यीय टीम घोषित की थी लेकिन तब कप्तान की घोषणा नहीं की गयी थी हालांकि यह लगभग तय था कि रानी ही टीम की अगुवाई करेगी।

रानी ने हॉकी इंडिया के बयान में कहा, ‘‘ओलंपिक खेलों में भारतीय टीम की अगुवाई करना बहुत बड़ा सम्मान है। पिछले कुछ वर्षों में कप्तान के रूप में मेरी भूमिका आसान हो गयी है क्योंकि मेरी साथी खिलाड़ियों ने सीनियर खिलाड़ियों के रूप में जिम्मेदारियां साझा की। ’’

रानी की कप्तानी में भारत ने पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की। इनमें एशिया कप 2017 में खिताब, एशियाई खेल 2018 में रजत पदक, एशियाई चैंपियन्स ट्राफी 2018 में रजत पदक और एफआईएच सीरीज फाइनल 2019 में जीत शामिल है।

मुख्य कोच सोर्ड मारिन ने कहा, ‘‘मैं रानी को ओलंपिक खेलों के लिये भारतीय महिला टीम की कप्तान नियुक्त किये जाने पर बधाई देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rani to lead Indian women's hockey team at Tokyo Games

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे