लाइव न्यूज़ :

रामकुमार विम्बलडन मुख्य ड्रा से एक जीत दूर

By भाषा | Updated: June 23, 2021 21:58 IST

Open in App

लंदन, 23 जून भारत के रामकुमार रामनाथन विम्बलडन क्वालीफायर में थॉमस मार्टिन एचेवेरी पर सीधे सेटों में जीत से अंतिम दौर में पहुंच गये जिससे वह अपने पहले टेनिस ग्रैंडस्लैम में पहुंचने से केवल एक जीत दूर हैं।

रामकुमार अच्छे नतीजे हासिल नहीं कर पाने की वजह से धीरे धीरे शीर्ष 200 से खिसकते गये। उन्होंने अर्जेंटीनी प्रतिद्वंद्वी को 6-3 6-4 से शिकस्त दी।

भारतीय डेविस कप खिलाड़ी की रैंकिंग अभी 211 है। उन्हें मैच के दौरान एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा और उन्होंने 204वीं रैंकिंग पर काबिज एचेवेरी की दूसरे दौर के मैच में दो बार सर्विस तोड़ी जो 59 मिनट तक चला।

अब 26 साल के इस भारतीय को विम्बलडन के मुख्य ड्रा में पहुचंने के लिये आस्ट्रेलिया के 32वें वरीय मार्क पोलमैंस को हराना होगा जिनकी रैंकिंग 152 है।

इससे पहले रामकुमार 2018 में ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा तक क्वालीफाई करने के करीब पहुंचे थे। वह आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफायर के तीसरे दौर में पहुंचे थे।

प्रजनेश गुणेश्वरन और अंकिता रैना क्वालीफायर से बाहर हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!