लाइव न्यूज़ :

रामकुमार दूसरे दौर में, प्रजनेश चैकाने वाली हार के साथ विम्बलडन क्वालीफायर से बाहर

By भाषा | Updated: June 22, 2021 22:25 IST

Open in App

लंदन, 22 जून भारत के रामकुमार रामनाथन विम्बलडन क्वालीफायर के दूसरे दौर में पहुंच गये जबकि बायें हाथ की कलाई की चोट के कारण बेहतर तैयारी करने में विफल रहे प्रजनेश गुणेश्वरन मंगलवार को पहले दौर में चौकाने वाली हार के साथ बाहर हो गये।

रामकुमार ने क्वालीफायर के पहले दौर के मैच में स्लोवाकिया के 13वी वरीयता प्राप्त जोजेफ कोवालिक को हराया। उन्होंने एक घंटे तक चले मुकाबले को 6-3, 6-0 से जीता।

प्रजनेश 1000वें रैंकिंग से बाहर के खिलाड़ी ब्रिटेन के वाइल्ड कार्डधारी आर्थर फेरी से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गए।

विश्व रैंकिंग में 148वें स्थान पर काबिज बायें हाथ के इस खिलाड़ी को रैंकिंग में 1038वें स्थान पर काबिज 18 साल के प्रतिद्वंद्वी ने 1-6, 6-7 से हराया।

ब्रिटिश खिलाड़ी से पहले सेट में बुरी तरह से पिछड़ने के बाद प्रजनेश ने दूसरे सेट में वापसी की लेकिन इस युवा प्रतिभा ने उन्हें मैच को तीसरे सेट में ले जाने से रोक दिया।

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मेरी बायीं कलाई में काफी दर्द था जो तीन सप्ताह पहले शुरू हुआ था। यह अब ठीक है। लेकिन मैंने अभी दो दिन पहले ही खेलना शुरू किया है। इस दौरान मैं एक घंटे से ज्यादा अभ्यास नहीं कर सका। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह विंबलडन नहीं होता। मैं नहीं खेलता। मेरे पास तैयारी का पर्याप्त समय नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!