लाइव न्यूज़ :

रक्षणा और पंवार ने राष्ट्रीय निशानेबाजी टी2 ट्रायल्स के एयर राइफल प्रतियोगिता में जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: January 10, 2021 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी तमिलनाडु की सी. कवि रक्षणा और राजस्थान के दिव्यांश सिंह पंवार ने रविवार को यहां राष्ट्रीय निशानेबाजी टी2 ट्रायल्स के क्रमश: महिला और पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाएं जीतीं।

कवि रक्षणा ने विश्व रैंकिंग की मौजूदा नंबर एक निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन के साथ ही तोक्यो ओलंपिक की कोटा धारक अपूर्वी चंदेला और अंजुम मौदगिल को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया।

उन्होंने राजस्थान की निशा कंवर (250.7) को पीछे छोड़ते हुए फाइनल्स में 251.4 अंक हासिल किये।

ट्रायल्स के टी1 में जीत दर्ज करने वाली गुजरात की एलावेनिल इस मुकाबले में तीसरे स्थान पर रही।

इससे पहले क्वालीफाइंग के 60 निशाने के बाद निशा 630.7 अंक के साथ शीर्ष पर थी जबकि रक्षणा 627.7 अंक के साथ सातवें स्थान पर थी। फाइनल्स में रक्षणा हालांकि शुरूआत में बढ़त बनाकर उसे आखिर तक बरकरार रखने में सफल रही।

पुरूषों के स्पर्धा में पंजाब के अर्जुन बबुता क्वालीफिकेशन में 632.1 अंक के साथ शीर्ष पर थे लेकिन आठ खिलाड़ियों के फाइनल्स में विश्व नंबर एक और तोक्यो ओलंपिक कोटा धारी पंवार का दबदबा रहा।

वह 250.9 अंक के साथ विजेता बने जबकि महाराष्ट्र के रुद्रांक्ष पाटिल 249.7 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!