लाइव न्यूज़ :

राजश्री संचेती ने राष्टूीय निशानेबाजी में महिला एयर राइफल का स्वर्ण पदक जीता

By भाषा | Updated: November 30, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर दिल्ली की राजश्री संचेती ने मंगलवार को यहां 64वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में महिला 10 मीटर एयर राइफल का स्वर्ण पदक जीता।

राजश्री आठ निशानेबाजों के फाइनल में 251.8 अंक के साथ शीर्ष पर रहीं। उन्होंने रजत पदक जीतने वाली हिमाचल प्रदेश की जीना खिता को 1.6 अंक से पछाड़ा। स्थानीय दावेदार श्रेया अग्रवाल ने 24 शॉट के फाइनल में 22 शॉट के बाद 227.7 अंक से कांस्य पदक जीता।

जूनियर महिला 10 मीटर एयर राइफल का खिताब तमिलनाडु की आर नर्मदा नितिन के नाम रहा जिन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल का 252.1 अंक का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। जीना इस स्पर्धा में भी दूसरे स्थान पर रहीं।

मेइराज अहमद और अरीबा खान की जोड़ी ने पटियाला में मिश्रित स्कीट टीम खिताब जीता। इस जोड़ी ने पंजाब के गुरजोत सिंह और गनीमत सेखों को शूट आफ में पछाड़ा। दोनों जोड़ियों ने इससे पहले समान 34 अंक जुटाए थे।

उत्तर प्रदेश की जोड़ी ने शूट आफ में 4-3 से जीत दर्ज की।

नयी दिल्ली में डॉ. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में पंजाब के विजयवीर संधू ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!