राजस्थान ने खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनामी राशि में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी की

By भाषा | Updated: January 4, 2021 21:04 IST2021-01-04T21:04:48+5:302021-01-04T21:04:48+5:30

Rajasthan increased prize money given to sportspersons by three to four times | राजस्थान ने खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनामी राशि में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी की

राजस्थान ने खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनामी राशि में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी की

जयपुर, चार जनवरी राजस्थान सरकार ने राज्य में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और ओलम्पिक, एशियाई तथा राष्ट्रमंडल जैसे अंतरराष्ट्रीय खेलों में पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली इनामी राशि में तीन से चार गुना तक बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर दी जानी वाली 75 लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 50 लाख से बढ़ाकर दो करोड़ रुपये तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 30 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने को मंजूरी दी है।

इसी प्रकार एशियाई खेलों तथा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को दी जाने वाली राशि को 30 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर मिलने वाली राशि को 20 लाख से बढ़ाकर 60 लाख रुपये तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है।

एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री के निर्देश पर युवा मामले एवं खेल विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Rajasthan increased prize money given to sportspersons by three to four times

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे