लाइव न्यूज़ :

महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी में रेलवे का दबदबा, निकहत सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज

By भाषा | Updated: October 27, 2021 21:04 IST

Open in App

हिसार, 27 अक्टूबर रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) ने पांच स्वर्ण पदक के साथ राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में दबदबा बनाते हुए बुधवार को यहां लगातार दूसरा खिताब जीता जबकि एशियाई चैंपियनशिप की पूर्व कांस्य पदक विजेता तेलंगाना की निकहत जरीन (52 किग्रा) को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज चुना गया।

टीम आरएसपीबी ने प्रतियोगिता का अंत पांच स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य पदक से कुल 12 पदक के साथ किया। आरएसपीबी के मुक्केबाजों ने प्रत्येक वजन वर्ग में पदक जीते।

जरीन ने हरियाणा की मीनाक्षी को फाइनल में 4-1 से हराकर खिताब जीता।

दो बार की एशियाई चैंपियन हरियाणा की पूजा रानी ने 81 किग्रा के फाइनल में आरएसपीबी की नुपुर को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया।

हरियाणा की ही नीतू ने उलटफेर करते हुए आरएसपीबी की मंजूर रानी को 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में सर्वसम्मत फैसले से हराया।

विश्व चैंपियनशिप 2016 की रजत पदक विजेता आरएसपीबी की सोनिया लाठेर ने 57 किग्रा वर्ग के अखिल भारतीय पुलिस की मनीष के खिलाफ 5-0 की आसान जीत दर्ज की।

आरएसपीबी की मीना रानी ने 60 किग्रा वर्ग में कड़े मुकाबले में हरियाणा की जास्मिन को 3-2 से हराकर टीम के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

जास्मिन को सर्वश्रेष्ठ चैलेंजर का पुरस्कार मिला।

आरएसपीबी के लिए अनामिका (50 किग्रा), शिक्षा (54 किग्रा) और नंदिनी (+81 किग्रा) ने भी स्वर्ण पदक जीते।

हरियाणा चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक सहित कुल नौ पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

दिल्ली ने एक स्वर्ण और दो कांस्य से तीसरा स्थान हासिल किया।

चैंपियनशिप के स्वर्ण और रजत पदक विजेताओं ने राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में जगह बनाई।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने घोषणा की थी कि सभी स्वर्ण पदक विजेताओं को 70 किग्रा वर्ग के अलावा अन्य में विश्व चैंपियनशिप टीम में सीधे जगह मिलेगी। तोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन को 70 किग्रा वर्ग के लिए टीम में सीधे जगह मिली है।

हालांकि संकेत हैं कि राष्ट्रीय प्रदर्शन के आधार पर कुछ वजन वर्ग में ट्रायल हो सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!