लाइव न्यूज़ :

रेलवे ने खिलाड़ियों और कोचों के लिये नकद पुरस्कार की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 28, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई रेलवे ने तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे अपने खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिये बुधवार को विशेष नकद पुरस्कार की घोषणा की जिसमें स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़ रूपये दिये जायेंगे।

रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड के 25 खिलाड़ी, पांच कोच और एक फिजियो तोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

ओलंपिक में हिस्सा ले रहे भारतीय दल के करीब 20 प्रतिशत खिलाड़ी रेलवे के हैं।

मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘‘रेलवे मंत्रालय ने मौजूदा नीति के तहत तोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग ले रहे भारतीय रेलवे खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिये विशेष पुरस्कारों की घोषणा की है जो उनका मनोबल बढ़ाने के लिये है। ’’

इसमें स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़ रूपये, रजत पदक विजेता को दो करोड़ रूपये और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रूपये दिये जायेंगे। अगर एक खिलाड़ी अपनी स्पर्धा में अंतिम आठ में रहता है तो उसे 35 लाख रूपये जबकि प्रत्येक प्रतिभागी को साढ़े सात लाख रूपये मिलेंगे।

स्वर्ण पदक विजेता के कोच को 25 लाख रूपये, रजत पदक विजेता के कोच को 20 लाख रूपये जबकि कांस्य पदक विजेता के कोच को 15 लाख रूपये दिये जायेंगे।

अन्य प्रतिभागियों के कोचों को साढ़े सात - साढ़े सात लाख रूपये मिलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!