लाइव न्यूज़ :

राही सरनोबत ने निशानेबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:32 IST

Open in App

ओसियेक (क्रोएशिया), 28 जून ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुकी भारतीय निशानेबाज राही सरनोबत ने यहां आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सोमवार को स्वर्ण पदक जीता जबकि युवा खिलाड़ी मनु भाकर सातवें स्थान पर रही।

मौजूदा विश्व कप में भारत के लिए यह पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले भारतीय निशानेबाजों ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते है।

तीस साल की सरनोबत ने क्वालीफाइंग में 591 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहने के बाद फाइनल में 39 का स्कोर किया। उन्होंने फाइनल के तीसरे, चौथे, पांचवे और छठी सीरीज में पूरे अंक हासिल किये।

फ्रांस की मथिल्डे लामोले को रजत पदक मिला, जिन्होंने फाइनल में 31 अंक बनाये।

क्वालिफिकेशन में सरनोबत ने सोमवार को रैपिड फायर राउंड में 296 का शानदार स्कोर किया। उन्होंने रविवार को प्रीसिशन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 295 अंक जुटाये थे।

भाकर 588 अंक के साथ क्वालीफाइंग में तीसरे स्थान पर थी। उन्होंने रैपिड फायर में 296 और प्रीसिशन में 292 अंक बनाये थे।

वह हालांकि 11 के निराशाजनक स्कोर के साथ फाइनल से जल्दी बाहर हो गयी। वह बुल्गारिया की विक्टोरिया चाका से शूट-ऑफ में हार गयी।

भाकर ने इससे पहले सौरव चौधरी के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

उन्होंने इससे पहले सरनोबत और यशस्विनी देसवाल के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम का कांस्य पदक जीता था।

इससे पहले, चौधरी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता था।

तोक्यो ओलंपिक से पहले यह भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम टूर्नामेंट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!