लाइव न्यूज़ :

राही सरनोबत ने निशानेबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:25 IST

Open in App

ओसियेक (क्रोएशिया), 28 जून ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुकी भारतीय निशानेबाज राही सरनोबत ने यहां आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सोमवार को स्वर्ण पदक जीता जबकि युवा खिलाड़ी मनु भाकर सातवें स्थान पर रही।

मौजूदा विश्व कप में भारत के लिए यह पहला स्वर्ण पदक है। इससे पहले भारतीय निशानेबाजों ने एक रजत और दो कांस्य पदक जीते है।

तीस साल की सरनोबत ने क्वालीफाइंग में 591 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहने के बाद फाइनल में 39 का स्कोर किया। उन्होंने फाइनल के तीसरे, चौथे, पांचवे और छठी सीरीज में पूरे अंक हासिल किये।

फ्रांस की मथिल्डे लामोले को रजत पदक मिला, जिन्होंने फाइनल में 31 अंक बनाये।

जीत के बाद सरनोबत ने कहा ,‘‘ स्वर्ण पक्का होने के बाद आखिरी कुछ सीरिज में मैने प्रयोग परजाोर दिया । मैं कुछ चीजें आजमाना चाहती थी और मैने वही किया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह प्रतियोगिता पदक या प्रदर्शन के बारे में नहीं थी क्योंकि मैं कुछ नया आजमा रही थी जो मैं ओलंपिक में करूंगी । यह ओलंपिक से पहले आखिरी टूर्नामेंट है और यहां आजमाने का आखिरी मौका था ।’’

क्वालिफिकेशन में सरनोबत ने सोमवार को रैपिड फायर राउंड में 296 का शानदार स्कोर किया। उन्होंने रविवार को प्रीसिशन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 295 अंक जुटाये थे।

भाकर 588 अंक के साथ क्वालीफाइंग में तीसरे स्थान पर थी। उन्होंने रैपिड फायर में 296 और प्रीसिशन में 292 अंक बनाये थे।

वह हालांकि 11 के निराशाजनक स्कोर के साथ फाइनल से जल्दी बाहर हो गयी। वह बुल्गारिया की विक्टोरिया चाका से शूट-ऑफ में हार गयी।

भाकर ने इससे पहले सौरव चौधरी के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

उन्होंने इससे पहले सरनोबत और यशस्विनी देसवाल के साथ महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम का कांस्य पदक जीता था।

इससे पहले, चौधरी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत कांस्य पदक जीता था।

तोक्यो ओलंपिक से पहले यह भारतीय निशानेबाजी टीम का अंतिम टूर्नामेंट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!