लाइव न्यूज़ :

राही, मनु आईएसएसएफ प्रेसिडेंट्स कप के स्पोर्ट पिस्टल फाइनल में

By भाषा | Updated: November 8, 2021 22:20 IST

Open in App

व्रोक्लॉ (पोलैंड) आठ नवंबर भारत की राही सरनोबत और मनु भाकर ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) प्रेसिडेंट्स कप के पांचवें दिन सोमवार को यहां महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

दोनों ओलंपियनों ने क्वालीफिकेशन में 583 के समान स्कोर बनाए, लेकिन राही अधिक ‘इनर 10 (10 अंक वाले निशान के बीच के करीब)’ के कारण चौथे जबकि मनु पांचवें स्थान पर रही।

आठ निशानेबाजों का फाइनल बुधवार को होना है।

भाकर के लिए यह तिहरी खुशी की बात थी क्योंकि उन्होंने 25 मीटर रैपिड फायर मिश्रित टीम पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में क्वालीफाई करके कम से कम रजत पदक पक्का किया। वह इससे पहले ईरान के मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन जावेद फोरोगी के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग का स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

भाकर तुर्की के ओजगुर वर्लिक के साथ भागीदारी कर  आठ जोड़ियों के दूसरे क्वालीफिकेशन चरण में जगह बनाने में सफल रही। इस जोड़ी ने जिओ जियारुइक्सुआन और पीटर ओलेस्क की चीन और एस्टोनिया के निशानेबाजों की जोड़ी के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए स्वर्ण पदक मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया। यह फाइनल भी बुधवार को होगा।

सोमवार को अन्य भारतीय निशानेबाजों में चिंकी यादव महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 578 के स्कोर के साथ नौवें स्थान पर रहीं, जबकि अंजुम मौदगिल महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में 584 के प्रयास से नौवें स्थान पर रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!