लाइव न्यूज़ :

जब गेंदबाज गलत करते हें तो रहाणे गुस्सा नहीं होता: अरुण

By भाषा | Updated: January 27, 2021 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी भारत के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने बुधवार को कहा कि अजिंक्य रहाणे इतने शांतचित इंसान हैं कि गेंदबाज रणनीति के अनुसार चलने में नाकाम रहने पर भी उनसे डरते नहीं हैं जबकि नियमित कप्तान विराट कोहली की ऊर्जा को कई बार गलती से उनका गुस्सा मान दिया जाता है।

कोहली के पितृत्व अवकाश पर जाने के बाद भारत ने रहाणे की अगुवाई में आस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर श्रृंखला जीती थी।

अरुण ने रविचंद्रन अश्विन के यूट्यूब चैनल से कहा, ‘‘जब अजिंक्य की बात आती है तो वह बेहद शांतचित इंसान हैं। रहाणे बाहर से बेहद नरम दिख सकते हैं लेकिन अंदर से वह बेहद मजबूत हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह अपने खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं और शांत दिखते हैं। अगर गेंदबाज गलती भी करता है तो वे कप्तान से नहीं डरते। वह जानते हैं कि कप्तान उसका समर्थन करेगा। ’’

अरुण ने कहा, ‘‘जहां तक विराट कोहली की बात है तो यदि आप खराब गेंद करते हैं तो ऐसा लग सकता है कि वह गुस्सा हो जाएगा लेकिन यह उनके अंदर की ऊर्जा होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!