लाइव न्यूज़ :

पांव की चोट के कारण राफेल नडाल टोरंटो टूर्नामेंट से बाहर

By भाषा | Updated: August 11, 2021 12:06 IST

Open in App

टोरंटो, 11 अगस्त (एपी) राफेल नडाल बायें पांव की चोट के कारण नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट से हट गये हैं जिससे उनकी यूएस ओपन की तैयारियों को झटका लगा है।

बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन नडाल के स्थान पर फेलिसियानो लोपेज को इस हार्डकोर्ट टूर्नामेंट के ड्रा में शामिल किया गया है। लोपेज क्वालीफाईंग में हार गये थे।

कनाडा के इस टूर्नामेंट में पांच बार के चैंपियन नडाल ने कहा, ‘‘मेरे लिये सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मैं टेनिस खेलने का पूरा आनंद लूं। आज इस दर्द के साथ मैं उसका आनंद नहीं उठा सकता। ’’

स्पेन का यह 35 वर्षीय खिलाड़ी पिछले सप्ताह वाशिंगटन में हार्डकोर्ट टूर्नामेंट में खेला था। उन्होंने पहले मैच में जैक सॉक को हराया लेकिन दूसरे मैच में लॉयड हैरिस से हार गये थे। ये दोनों मैच तीन सेट तक चले थे। नडाल वहां भी पांव के दर्द से परेशान थे।

फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से हारने के बाद यह उनका लगभग दो महीने में पहला टूर्नामेंट था। नडाल चोट के कारण विंबलडन और तोक्यो ओलंपिक में नहीं खेल पाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!