राफेल नडाल पिता बने, पत्नी मारिया ने बेटे को दिया जन्म

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 9, 2022 10:49 IST2022-10-09T10:49:14+5:302022-10-09T10:49:59+5:30

Rafael Nadal 2022: स्पेनिश मीडिया ने शनिवार को टेनिस स्टार राफेल नडाल के पिता बनने की खबर दी। राफेल नडाल और मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो  ने 2019 में शादी की थी।

Rafael Nadal becomes father to his first child his wife Maria Francisca Perello gave birth to a baby boy | राफेल नडाल पिता बने, पत्नी मारिया ने बेटे को दिया जन्म

फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस खबर को साझा किया और युगल को बधाई दी।

Highlightsपुरुष वर्ग में रिकॉर्ड 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले नडाल और पेरेलो ने 2019 में शादी की थी।जून में नडाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुष्टि की थी कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं।फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस खबर को साझा किया और युगल को बधाई दी।

Rafael Nadal 2022: टेनिस स्टार राफेल नडाल पिता बन गए हैं। नडाल की पत्नी मारिया फ्रांसिस्का पेरेलो ने मालोर्का में स्थित क्लिनिक में बेटे को जन्म दिया। यह दोनों का पहला बच्चा है। पुरुष वर्ग में रिकॉर्ड 22 ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले नडाल और पेरेलो ने 2019 में शादी की थी।

इस साल जून में नडाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुष्टि की थी कि उनकी पत्नी गर्भवती हैं। फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस खबर को साझा किया और युगल को बधाई दी। इसने ट्वीट किया, "हमारे प्रिय मानद सदस्य राफेल नडाल और मारिया पेरेलो को उनके पहले बच्चे के जन्म के लिए बधाई। हम इस पल की खुशी को साझा करने में आपका साथ देते हैं। शुभकामनाएँ!"

दोनों ने कई सालों तक डेटिंग करने के बाद 19 अक्टूबर 2019 को शादी कर ली। इस साल नडाल के पास वर्ल्ड नंबर 1 बनने का मौका है। इस साल की शुरुआत में 36 वर्षीय टेनिस स्टार ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। 22 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता इस साल 14वीं बार फ्रेंच ओपन 2022 भी जीतने में कामयाब रहे।

 

Web Title: Rafael Nadal becomes father to his first child his wife Maria Francisca Perello gave birth to a baby boy

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे