लाइव न्यूज़ :

राडूकानू सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर, जोकोविच भी अंतिम चार में

By भाषा | Updated: September 9, 2021 13:39 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, नौ सितंबर (एपी) ब्रिटेन की 18 वर्ष की एम्मा राडुकानू अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर बन गई जिन्होंने टूर्नामेंट में अभी तक एक सेट भी नहीं गंवाया । वहीं दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने रिकॉर्ड 21वें ग्रैंडस्लैम की ओर कदम बढाते हुए अंतिम चार में जगह बनाई ।

दुनिया की 150वें नंबर की खिलाड़ी राडूकानू ने तोक्यो ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता बेलिंडा बेंचिच को 6 . 3, 6 . 4 से मात दी ।

कोरोना महामारी और हाई स्कूल की पढाई के कारण जून तक डेढ साल से एक भी मैच नहीं खेल सकी राडूकानू की रैंकिंग 350 के बाहर थी । ओपन युग की 1968 में शुरूआत के बाद वह अमेरिकी ओपन में अंतिम चार तक पहुंची शीर्ष 100 से बाहर की रैंकिंग वाली तीसरी महिला और चौथी क्वालीफायर है ।

अमेरिकी ओपन में अब तक खेले सभी 16 सेट उन्होंने जीते हैं । वह अब यूनान की मारिया सक्कारी से खेलेंगी जो इस साल फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में पहुंची थी ।

सक्कारी ने दो बार की ग्रैंडस्लैम उपविजेता कैरोलिना प्लिसकोवा को 6 . 4, 6 . 4 से हराया ।

जोकोविच ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विम्बलडन फाइनल के बाद एक बार फिर इटली के माटेओ बेरेटिनी को 5 . 7, 6 . 2, 6 . 2, 6 . 3 से हराया । रफेल नडाल और रोजर फेडरर के समान 20 ग्रैंडस्लैम जीत चुके जोकोविच रिकॉर्ड 21वें खिताब से अब दो जीत दूर हैं ।

दूसरे पुरूष क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैम्पियन और अमेरिकी ओपन 2020 उपविजेता अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने गैर वरीय लॉयड हैरिस को 7 . 6, 6 . 3, 6 . 4 से हराया । अब उनका सामना जोकोविच से होगा ।

महिला वर्ग में दूसरे सेमीफाइनल में कनाडा की 19 वर्ष की लैला फर्नांडिस का सामना दूसरी रैंकिंग वाली बेलारूस की एरिना सबालेंका से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!