लाइव न्यूज़ :

रबाडा ने आईपीएल ‘बायो-बबल’ की तुलना ‘लग्जरी युक्त जेल’ से की

By भाषा | Updated: November 23, 2020 20:00 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 23 नवंबर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने सोमवार को जैविक रूप से सुरक्षित बबल की तुलना ‘सभी सुविधाओं से युक्त जेल’ से की जिसमें वह संयुक्त अरब अमीरात में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान रहे थे लेकिन साथ ही कहा कि वे कोविड-19 के माहौल में ‘फिर भी भाग्यशाली’ हैं क्योंकि लाखों लोगों ने इस दौरान अपनी जीविका गंवा दी है।

पच्चीस साल के तेज गेंदबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलते हुए आईपीएल में सबसे ज्यादा 30 विकेट अपने नाम किये जो उप विजेता रही।

अब वह एक और ‘बायो-बबल’ में प्रवेश करने को तैयार हैं। टीम शुक्रवार से सफेद गेंद की श्रृंखला के लिये इंग्लैंड के दौरे पर है।

रबाडा ने श्रृंखला से पूर्व वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह काफी मुश्किल हो सकता है। आप बातचीत नहीं कर सकते। आप अपनी ही आजादी में खो जाते हो। यह लगभग सुविधाओं से भरपूर जेल (लग्जरी से युक्त जेल) की तरह है। लेकिन हमें खुद को याद दिलाना होता है कि हम भाग्यशाली हैं। ’’

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने अपनी नौकरी गंवा दी है, लोग इस समय जूझ रहे हैं इसलिये हमें कुछ पैसा बनाने के लिये दिये गये मौके और जो हम करते हैं, वो करने के प्रति शुक्रगुजार होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!