लाइव न्यूज़ :

कुरैशी ने एआईएफएफ के संविधान तैयार नहीं करने के दावे से इनकार किया

By भाषा | Updated: November 27, 2020 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासक एस वाई कुरैशी ने शुक्रवार को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया कि उन्होंने खेल संस्था के संविधान मसौदे को तैयार करने में और समय मांगा था।

कुरैशी ने कहा कि दस्तावेज पहले ही उच्चतम न्यायालय को सौंपा जा चुका है।

एआईएफएफ ने 21 नवंबर को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करके अपनी मौजूदा कार्यकारी समिति को उसका कार्यकाल खत्म होने के बाद भी बरकरार रखने का आग्रह किया और दावा किया कि न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासक चुनाव कराने के लिए अब तक नया संविधान तैयार नहीं कर पाए हैं।

उच्चतम न्यायालय ने 2017 में आदेश जारी करके एसवाई कुरैशी और भास्कर गांगुली की मौजूदगी वाली प्रशासकों की समिति का गठन किया था जिससे कि खेल संहिता के अनुसार एआईएफएफ का संविधान तैयार किया जा सके।

कुरैशी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह कहना पूरी तरह से गलत है कि हमने संविधान मसौदा तैयार नहीं किया है। हमने इसे दिसंबर 2019 में ही पूरा कर लिया था और अपने वकील को दे दिया था जिन्होंने हमारी मदद की। उन्होंने (वकील ने) इसे सीलंबद कवर में जनवरी 2020 में उच्चतम न्यायालय को उसके आदेशानुसार सौंप दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!