लाइव न्यूज़ :

क्वालीफायर ब्रूक्सबी यूरोपीय ओपन के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: October 23, 2021 10:21 IST

Open in App

एंटवर्प (बेल्जियम), 23 अक्टूबर (एपी) क्वालीफायर जेनसन ब्रूक्सबी ने अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को सीधे सेटों में 7-5, 6-0 से हराकर यूरोपीय ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ एटीपी टूर में ‘नेक्स्ट जेन फाइनल्स’ के लिये भी क्वालीफाई किया।

बीस वर्षीय ब्रूक्सबी इस सत्र में एटीपी टूर्नामेंटों में तीसरी बार सेमीफाइनल तक पहुंचे है। वह मंगलवार को 21 वर्ष के हो जाएंगे।

एटीपी नेक्स्ट जेन फाइनल्स में 21 साल या उससे कम उम्र के शीर्ष आठ खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिसका आयोजन नौ से 13 नवंबर के बीच मिलान में किया जाएगा।

ब्रूक्सबी एंटवर्प में इंडोर हार्डकोर्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के दूसरी वरीयता प्राप्त डिएगो श्वार्टजमैन से भिड़ेंगे जिन्होंने अमेरिकी क्वालीफायर ब्रैंडन नकाशिमा को 6-4, 6-2 से हराया।

दूसरा सेमीफाइनल इटली के शीर्ष वरीयता प्राप्त यानिक सिनर और दक्षिण अफ्रीका के सातवें वरीय लॉयड हैरिस के बीच खेला जाएगा।

सिनर ने आर्थर रिंडेर्कनेक को 6-4, 6-2 से हराकर सत्र के अपने चौथे खिताब की तरफ कदम बढ़ाये जबकि हैरिस ने मार्टन फुकसोविक्स को 6-2, 7-5 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!