लाइव न्यूज़ :

पीवी सिंधू तोक्यो ओलंपिक के लिये भारत की ध्वजवाहक बनने की दौड़ में सबसे आगे

By भाषा | Updated: June 25, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू तोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय दल के दो ध्वजवाहकों में से एक की दौड़ में सबसे आगे हैं।

इस बार भारत 23 जुलाई से शुरू हो रहे तोक्यो ओलंपिक उद्घाटन समारोह के लिये एक पुरूष और एक महिला खिलाड़ी को ध्वजवाहक बनायेगा।

आधिकारिक घोषणा इस महीने के अंत में होगी लेकिन यह लगभग सुनिश्चित लग रहा है कि सिंधू ध्वजवाहक होंगी।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘सिंधू के ध्वजवाहक बनने की उम्मीद है। ’’

हालांकि ऐसा कोई नियम नहीं है लेकिन ऐसी प्रथा रही है कि पिछले चरण के पदक विजेता को हमेशा अगले चरण का ध्वजवाहक बनाया गया है।

पिछले चरण में दो पदक विजेता थीं जिसमें से एक पहलवान साक्षी मलिक इस चरण के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी हैं।

हालांकि पुरूष खिलाड़ियों में यह स्पष्ट नहीं है कि कौन ध्वजवाहक होगा। कुछ बड़े नामों में नीरज चोपड़ा, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल, पहलवान बजरंग पूनिया, मुक्केबाज अमित पंघाल शामिल हैं।

रियो डि जिनेरियो में हुए पिछले चरण में कोई भी पुरूष एथलीट पदक हासिल नहीं कर सका था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!