लाइव न्यूज़ :

पंजाब के ओलंपियन सम्मानित, 20 खिलाड़ियों को दिया गया नकद पुरस्कार

By भाषा | Updated: August 12, 2021 22:24 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 अगस्त पंजाब के ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों सहित कुल 20 खिलाड़ियों को राज्य सरकार ने गुरुवार को यहां तोक्यो ओलंपिक में उनके प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया।

खिलाड़ियों में कुल 28.36 करोड़ रुपये की धनराशि बांटी गयी और पदक विजेताओं को नौकरी का वादा किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति की घोषणा की। वह अभी उपाधीक्षक हैं।

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा किसी अन्य कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण समारोह में उपस्थित नहीं हो पाये। पंजाब सरकार ने उनके लिये 2.51 करोड़ रुपये के पुरस्कार की घोषणा कर रखी है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दस खिलाड़ियों मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, मनदीप सिंह, शमशेर सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, हार्दिक सिंह, सिमरनजीत सिंह, गुरजंत सिंह और दिलप्रीत सिंह में से प्रत्येक को 2.5 करोड़ रुपये दिये गये।

ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली महिला हॉकी टीम की पंजाब की रहने वाली खिलाड़ियों रीना खोखर और गुरजीत कौर तथा चक्का फेंक में छठा स्थान हासिल करने वाली कमलप्रीत कौर को 50-50 लाख रुपये दिये गये।

पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी कृष्ण पाठक को भी 50 लाख रुपये दिये गये।

तोक्यो खेलों में भाग लेने वाले अन्य खिलाड़ियों मुक्केबाज सिमरनजीत कौर, निशानेबाज अंजुम मौदगिल और अंगदवीर सिंह, गोला फेंक के एथलीट तजिंदर पाल सिंह तूर, पैदल चाल के एथलीट गुरप्रीत सिंह के अलावा पैरालंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी (जो जल्द ही पैरालिंपिक में भाग लेंगी) पलक कोहली को 21 लाख रुपये दिये गये।

नकद पुरस्कार की धनराशि सीधे खिलाड़ियों के बैंक खातों में स्थानान्तरित की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!