लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक पर एकतरफा जीत से पंजाब सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: January 26, 2021 15:36 IST

Open in App

अहमदाबाद, 26 जनवरी सिद्धार्थ कौल की अगुवाई में गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा बेहतरीन फार्म में चल रहे प्रभसिमरन सिंह की धमाकेदार पारी के दम पर पंजाब ने मंगलवार को मौजूदा चैंपियन कर्नाटक को 44 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सरदार पटेल स्टेडियम मोटेरा के नवीनीकरण के बाद यह इस मैदान पर खेला गया पहला प्रतिस्पर्धी मैच था जिसमें शुरू से लेकर आखिर तक पंजाब ही छाया रहा। पंजाब ने टास जीतकर कर्नाटक को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया और उसकी पूरी टीम को 17.2 ओवर में 87 रन पर ढेर कर दिया। पंजाब ने 12.4 ओवर में एक विकेट पर 89 रन बनाकर जीत दर्ज की।

ग्रुप ए में अपने सभी मैच जीतने वाले पंजाब ने छोटे लक्ष्य के सामने पहले ओवर में ही अभिषेक शर्मा (चार) का विकेट गंवा दिया लेकिन इसके बाद सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन (37 गेंदों पर नाबाद 49) और कप्तान मनदीप सिंह (33 गेंदों पर नाबाद 35) ने कर्नाटक के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।

प्रभसिमरन ने दो चौके और तीन छक्के तथा मनदीप ने चार चौके और एक छक्का लगाया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 85 रन की अटूट साझेदारी की।

इससे पहले पंजाब के गेंदबाजों की तूती बोली। अनुभवी सिद्धार्थ कौल ने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिये। उनके अलावा संदीप शर्मा, अर्शदीप सिंह और रमनदीप सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किये।

कर्नाटक के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें अनिरूद्ध जोशी ने सर्वाधिक 27 रन बनाये। उनके अलावा श्रेयस गोपाल (13), कप्तान करुण नायर (12) और देवदत्त पडिक्कल (11) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!