लाइव न्यूज़ :

पंजाब, नामधारी और मध्य प्रदेश सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: October 24, 2021 18:19 IST

Open in App

भोपाल, 24 अक्टूबर राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी, राजा करण हॉकी अकादमी, नामधारी एकादश और मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने रविवार को यहां पहली हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष अकादमी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

पंजाब हॉकी क्लब अकादमी ने पहले क्वार्टर फाइनल में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) अकादमी कोलकाता को शूटआउट में 4-3 से हराया। नियमित समय तक दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थी।

राजा करण हॉकी अकादमी ने दूसरे क्वार्टर फाइनल में लवप्रीत सिंह की हैट्रिक की मदद से सैल्यूट हॉकी अकादमी को 7-1 से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनायी।

नामधारी एकादश ने तीसरे क्वार्टर फाइनल में एसजीपीसी हॉकी अकादमी को शूटआउट में 5-4 से पराजित किया। दोनों टीमें नियमित समय तक 4-4 से बराबरी पर थी। दिन के चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी ने नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर को 5-1 से हराया।

सेमीफाइनल मंगलवार को खेले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!