लाइव न्यूज़ :

पंजाब किंग्स भी कोविड-19 रोगियों को आक्सीजन कन्सेंट्रेटर उपलब्ध कराने की पहल में शामिल

By भाषा | Updated: May 25, 2021 13:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम पंजाब किंग्स ने भी कोविड—19 से प्रभावित लोगों को आक्सीजन कन्सेंट्रेटर उपलब्ध कराने के लिये निजी संस्था राउंड टेबल इंडिया (आरटीआई) और लोगों से धन एकत्रित करने वाले मंच कीटो.ओआरजी के साथ हाथ मिलाया है।

आईपीएल फ्रेंचाइजी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पंजाब किंग्स आक्सीजन कन्सेंट्रेटर खरीदने के लिये धनराशि देगा। इन आक्सीजन कन्सेंट्रेटर को बाद में रोगियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

इसमें कहा गया है, ''आरटीआई यह सत्यापित करेगा कि किस रोगी को उसके घर पर या धर्मार्थ चिकित्सा संस्थान के जरिये आक्सीजन कन्सेंट्रेटर दिया जाएगा। वापसी पर कन्सेंट्रेटर को अगले रोगी को देने से पहले साफ और कीटाणुरहित किया जाएगा। ''

विज्ञप्ति के अनुसार, ''संकट से उबरने के बाद इन मशीनों को अस्पतालों को दान कर दिया जाएगा जहां अस्थमा और सांस संबंधी रोगियों के लिये इनकी जरूरत पड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!