लाइव न्यूज़ :

गोकुलम केरला एफसी पर जीत दर्ज करना चाहेगा पंजाब एफसी

By भाषा | Updated: March 4, 2021 17:35 IST

Open in App

कल्याणी, चार मार्च पंजाब एफसी को पिछले सात मैचों में हार का सामना नहीं करना पड़ा है और शुक्रवार को यहां आई लीग के दूसरे चरण में गोकुलम केरला एफसी के खिलाफ मुकाबले में भी वह इसी लय को जारी रखना चाहेगा।

तालिका में शीर्ष हाफ में केवल छह अंक का ही अंतर है जिससे प्रत्येक क्लब के पास मौका होगा।

हालांकि ट्राफी के लिये सफर इतना आसान नहीं होगा। लेकिन पंजाब एफसी अब शीर्ष पर चल रही चर्चिल ब्रदर्स को कड़ी चुनौती पेश करना चाहेगी।

पिछली बार जब पंजाब की टीम गोकुलम केरला एफसी से भिड़ी थी तो केरल की टीम ने 4-3 से जीत हासिल की थी।

पंजाब के मुख्य कोच कर्टिस फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘गोकुलम की टीम काफी बढ़िया फुटबॉल खेलती है और यह मुश्किल मैच होगा। मैंने हमेशा ही ऐसा कहा है। ’’

गोकुलम केरला एफसी पिछले मैच में चर्चिल ब्रदर्स के खिलाफ हार से वापसी करना चाहेगी और उसके कोच विंसेंजो एलबर्टो एनेसे ने कहा, ‘‘कल हम उन्हें हराने की कोशिश करेंगे। मुझे उम्मीद है कि हम कल जीत जायेंगे, लेकिन मुझे पता है कि यह मुश्किल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!