लाइव न्यूज़ :

पंजाब लगातार चार जीत से नाकआउट में जगह बनाने के करीब

By भाषा | Updated: January 16, 2021 19:54 IST

Open in App

अलूर, 16 जनवरी पंजाब शनिवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के ग्रुप ए मैच में जम्मू कश्मीर को 10 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत से नाकआउट में जगह बनाने के करीब पहुंच गया।

जम्मू कश्मीर ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 139 रन बनाये जिसमें शुभम पुंडीर 42 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे।

पंजाब ने 14.3 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की जिसमें सलामी बल्लेबाज सिमरन सिंह (42 गेंद में चार छक्कों से नाबाद 59 रन बनाये) और अभिषेक शर्मा (46 गेंद में छह छक्कों से नाबाद 73 रन) ने पहले विकेट के लिये 140 रन की नाबाद साझेदारी निभायी।

सीनियर तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने पंजाब के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिन्होंने चार ओवर में 33 रन देकर चार विकेट चटकाये।

अन्य ग्रुप ए के मैचों में कर्नाटक ने रेलवे को हराकर चार मैचों में तीसरी जीत हासिल की।

वहीं उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा को नौ विकेट से हराकर टूर्नामेंट की पहली जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज करण शर्मा 36 गेंद में नाबाद 68 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। सुरेश रैना 23 गेंद में 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!