लाइव न्यूज़ :

खिताब की उम्मीदों को कायम रखने के लिए पंजाब और मोहम्मडन की नजरें तीन अंक पर

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:21 IST

Open in App

कोलकाता, नौ मार्च पंजाब एफसी और मोहम्मडन एससी की टीमें आई-लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को जब एक-दूसरे से भिड़ेंगी तो उनकी कोशिश खिताब की उम्मीदों को बनाये रखने के लिए जीत के साथ तीन अंक हासिल करने की होगी।

पंजाब की टीम को पिछले मैच में गोकुल्म केरल एफसी ने 1-0 से हराया था लेकिन कोच कुर्टिस फ्लेमिंग की टीम खिताब के दावेदारों में बने रहने के लिए इस मैच से तीन अंक हासिल करना चाहेगी।

मोहम्मडन एसी का पिछले कुछ मैचों में लय अच्छा नहीं रहा है और पंजाब की टीम इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘ हमारी टीम में खुशनुमा माहौल है और मुझे नहीं लगता कि एक मैच के परिणाम से मानसिकता में कुछ बदलाव आयेगा।’’

मोहम्मडन एसी को पिछले मैच में टीआरएयू ने 4-0 के बड़े अंतर से हराया था। टीम के नाम 11 मैचों में 16 अंक है और वह तालिका में शीर्ष पर काबिज चर्चिल ब्रदर्स से नौ अंक पीछे है। उनके लिए पंजाब एफसी के खिलाफ मुकाबला करो या मरो का है।

मुख्य कोच शंकरलाल चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘ टीआरएयू के खिलाफ हम अच्छी शुरूआत को बरकरार नहीं रख पाये। पहला गोल खाने के बाद टीम बिखर गयी। हमें उसे भुलना होगा। पंजाब के खिलाफ मुकाबला प्रतिस्पर्धी होगा लेकिन हमें जीतना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!