लाइव न्यूज़ :

पंजाब और कर्नाटक राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: December 18, 2021 18:13 IST

Open in App

पुणे, 18 दिसंबर पंजाब और कर्नाटक ने शनिवार को 11वीं हॉकी इंडिया पुरूष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल मैचों में जीत दर्ज की ।

पहले क्वार्टर फाइनल में पंजाब ने चंडीगढ को 2 . 1 से हराया । कप्तान रूपिंदर पाल सिंह ने 46वें और 53वें मिनट में गोल दागे जबकि अर्शदीप सिंह ने चंडीगढ के लिये 50वें मिनट में एकमात्र गोल किया ।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक ने बंगाल को 3 . 2 से मात दी ।बंगाल के लिये असलम लाकड़ा ने नौवें मिनट में ही गोल कर दिया ।दूसरे क्वार्टर में कर्नाटक के लिये कप्तान मोहम्मद राहील ने 21वें और हरीश मुटागर ने 30वें मिनट में गोल किया ।

बंगाल के लिये अभिषेक प्रताप सिंह ने 40वें मिनट में बराबरी का गोल दागा । कर्नाटक के एस दीक्षित पी ने 58वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर विजयी गोल करके टीम को सेमीफाइनल में जगह दिलाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!