लाइव न्यूज़ :

पुजारा ने अपनी रक्षात्मक बल्लेबाजी पर कहा, उससे बेहतर नहीं कर सकता था

By भाषा | Updated: January 9, 2021 16:54 IST

Open in App

सिडनी, नौ जनवरी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक खेल के कारण आलोचना का सामना कर भारत के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा , ‘‘ मैं जो कर रहा था उससे बेहतर नहीं कर सकता था।’’

पुजारा ने कहा कि आस्ट्रेलियाई टीम की शानदार गेंदबाजी के कारण उन्हें अपने टेस्ट करियर का सबसे धीमा अर्धशतक बनाने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने 176 गेंद में 50 रन बनाये और उनकी धीमी बल्लेबाजी से ऑस्ट्रेलिया को मैच पर पकड़ बनाने में मदद मिली।

पुजारा ने दिन के खेल के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था और एक बेहतर गेंद पर आउट हुआ। मुझे बस इस बात को स्वीकार करना है। मैं जो कर रहा था, उससे बेहतर कुछ नहीं कर सकता था। मुझे लगता है कि मुझे सिर्फ बल्लेबाजी करनी है, मुझे पता है।’’

पुजारा के मुताबिक श्रृंखला में उनके खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर रहे पैट्रिक कमिंस ने ‘श्रृंखला की सबसे बेहतर गेंद’ डाली जिस पर वह कुछ नहीं कर सके।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह ऐसी गेंद फेंकते है जिसका सामना करना मुश्किल होता है। मुझे लगता है कि वह श्रृंखला की सर्वश्रेष्ठ गेंद थी। मुझे नहीं लगता कि मैं उस गेंद पर कुछ कर सकता था। अतिरिक्त उछाल के कारण मुझे उस गेंद को खेलना पड़ा। जब आपका दिन अच्छा नहीं होता है तो गलती पर बचने की गुंजाइश काफी कम होती है।’’

पुजारा ने कहा कि इस टेस्ट मैच में दोनों टीमों का अंतर गेंदबाजों का अनुभव है।

पुजारा ने कहा, ‘‘ अगर आप हमारे तेज गेंदबाजों को देखेंगे, वे अनुभवी नहीं है लेकिन वे सुधार कर रहे है, वे बेहतर होंगे। उनके लिये यह सीखने का अच्छा मौका है।’’

उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत के आउट होने के बाद मैच का रूख पलट गया और ऑस्ट्रेलिया ने दबदबा बना लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप देखेंगे तो हम परेशानी में तभी आए जब पंत आउट हुए। उससे पहले हम अच्छी स्थिति में थे। चार विकेट पर 180 रन के साथ हम अच्छा कर रहे थे लेकिन पंत के आउट होने के बाद चीजें बदल गयी।

पुजारा ने कहा कि टीम को दूसरी पारी में रविन्द्र जडेजा की गेंदबाजी की कमी खल रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ इमानदारी से कहूं तो इसका असर पड़ा है। हमारे पास सिर्फ चार गेंदबाज है। इससे गेंदबाजों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। किसी गेंदबाज के कम होने से चीजे आसान नहीं होगी, खासकर तब वह गेंदबाज रविन्द्र जडेजा के जैसा हो जिन्होंने पहली पारी में चार विकेट लिये और एक छोर से दबाव बनाये रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!