लाइव न्यूज़ :

पुजारा ने दिखा दिया कि टेस्ट क्रिकेट में स्ट्राइक रेट की बात बकवास : दिनेश कार्तिक

By भाषा | Updated: June 17, 2021 14:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून भारत और कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टेस्ट विशेषज्ञ चेतेश्वर पुजारा का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने दिखा दिया है कि पांच दिनी प्रारूप में स्ट्राइक रेट की बात करना ‘सरासर बकवास’ है।

पुजारा ने आस्ट्रेलिया में ज्यादा रन नहीं बनाये लेकिन क्रीज पर अधिक समय रहकर भारत की जीत में मुख्य भूमिका निभाई ।

कार्तिक ने ‘स्टार स्पोटर्स ’ से कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि स्ट्राइक रेट की बात एकदम बकवास है ।चार दिन के भीतर खत्म होने वाले टेस्ट मैचों की संख्या 80 से 82 प्रतिशत होगी तो स्ट्राइक रेट की चिंता क्यों करना । खिलाड़ी को अपने हिसाब से खेलने दीजिये जब तक वह भारत को टेस्ट मैच जिता रहा है ।’’

कार्तिक भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में कमेंट्री करेंगे । इस मैच में पुजारा की भूमिका अहम होगी।

कार्तिक ने कहा ,‘‘ हमने पिछली घरेलू श्रृंखला में कुछ कठिन हालात में खेला । किसी के खेल का आकलन हमेशा आंकड़ों के आधार पर नहीं किया जा सकता । सिडनी टेस्ट को ही देख लीजिये, पुजारा ने शरीर पर कितने प्रहार झेले ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘केकेआर के साथी खिलाड़ी पैट कमिंस ने आईपीएल के दौरान मुझसे कहा कि भारत की हार और ड्रॉ के बीच एक ही खिलाड़ी था ... चेतेश्वर पुजारा । जितनी देर भी वह क्रीज पर रहा, उसने शरीर पर प्रहार झेले ।’’

कार्तिक ने विराट कोहली और केन विलियमसन की दोस्ती के बारे में भी बात की । उन्होंने कहा ,‘‘इसे हम आग और पानी की संज्ञा दे सकते हैं । विराट आग है तो केन पानी की तरह कूल । आपको एक ओवर में 32 रन चाहिये और वह फिर भी ऐसे मुस्कुराता है , मानो सब बहुत आसान है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ दूसरी ओर विराट है । अगर आपने गलती की तो वह आपको बख्शेगा नहीं । दोनों के साथ खेलने का अलग मजा है हालांकि दोनों की शैली एकदम अलग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!