लाइव न्यूज़ :

पुजारा नहीं चले, कोहली ने संभाला जिम्मा

By भाषा | Updated: June 19, 2021 20:23 IST

Open in App

साउथम्पटन, 19 जून कप्तान विराट कोहली ने धैर्य और कौशल का अच्छा नमूना पेश करके एक छोर संभाले रखा जिससे भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दूसरे दिन खराब रोशनी के कारण समय से पहले लिये गये चाय के विश्राम तक तीन विकेट पर 120 रन बनाये।

भारत ने दूसरे सत्र में चेतेश्वर पुजारा (54 गेंदों पर आठ रन) का विकेट गंवाया जिन्हें ट्रेंट बोल्ट ने इनस्विंगर पर पगबाधा आउट किया। चाय के विश्राम के समय कोहली 35 और उप कप्तान अंजिक्य रहाणे 13 रन पर खेल रहे थे। भारत ने दूसरे सत्र में 27.3 ओवर में 51 रन जोड़े।

भारत ने पहले सत्र में दोनों सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा (68 गेंदों पर 34 रन) और शुभमन गिल (64 गेंदों पर 28 रन) के विकेट गंवाये थे। पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने और न्यूजीलैंड के टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने के निर्णय के बाद इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 62 रन जोड़े।

भारत ने पहले सत्र में दो विकेट पर 69 रन बनाये थे लेकिन केवल तेज गेंदबाजों के साथ उतरे न्यूजीलैंड ने दूसरे सत्र में अधिक अनुशासित गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को आसानी से रन नहीं बनाने दिये।

ड्यूक गेंद मूव कर रही थी और ऐसे में कोहली ने गेंदबाजों को पूरा सम्मान दिया। इनमें आलराउंडर कोलिन डि ग्रैंडहोम भी शामिल हैं जिन्होंने भारतीय कप्तान को लगातार तीन मेडन ओवर किये।

दूसरी तरफ पुजारा ने 36 गेंदों पर अपना खाता खोला लेकिन नील वैगनर पर कट शॉट से लगाया गया उनका चौका दर्शनीय था। शुभमन गिल की तरह वैगनर का बाउंसर पुजारा के हेलमेट पर भी लगा और इसके तुरंत बाद बायें हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया।

इंग्लैंड में पहली पारी टेस्ट मैचों में पारी का आगाज करने वाले रोहित और गिल स्पष्ट रणनीति के साथ क्रीज पर उतरे थे और उन्होंने बोल्ट और टिम साउदी के सामने इसे अच्छी तरह से लागू भी किया।

रोहित ने बोल्ट की इनस्विंगर से निबटने के लिये खुले स्टान्स के साथ खेल रहे थे जबकि गिल ने साउदी की आउटस्विंगर से पार पाने के लिये अपनी क्रीज से थोड़ा बाहर खड़े थे।

गिल ने बोल्ट की गेंद पुल करके भारत की तरफ से पहला चौका लगाया। जिसके बाद रोहित ने साउदी पर दो चौके जमाये। गिल ने काइल जैमीसन का स्वागत उनकी इन स्विंगर को चार रन के लिये भेजकर किया। पहले 11 ओवर में एक भी मेडन नहीं था लेकिन अगले तीन ओवरों में कोई रन नहीं बना।

जैमीसन की शार्ट पिच गेंद गिल के हेलमेट की ग्रिल पर भी लगी। इसी तेज गेंदबाज ने आखिर में रोहित को आउट करके न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलायी। साउदी ने तीसरी स्लिप में उनका शानदार कैच लिया। रोहित शॉट खेलने को लेकर असमंजस की स्थिति में आ गये थे जिसका फायदा गेंदबाज और कीवी टीम को मिला।

नील वैगनर ने अपने पहले ओवर में कोण लेती गेंद पर गिल को विकेटकीपर बी जे वाटलिंग के हाथों कैच कराया।

पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बाद हैंपशर बाउल में सर्द मौसम और बादलों से भरे आसमान को देखते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखायी।

भारत ने दो दिन पहले जो टीम चुनी थी उसमें कोई बदलाव नहीं किया जबकि न्यूजीलैंड चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरा। उसके पास पांचवां तेज गेंदबाज आलराउंडर डि ग्रैंडहोम हैं। मतलब न्यूजीलैंड ने किसी स्पिनर को अंतिम एकादश में नहीं रखा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!