एथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 09:26 IST2026-01-30T09:25:27+5:302026-01-30T09:26:45+5:30

PT Usha Husband Death: केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी श्रीनिवासन, उषा के शानदार खेल और राजनीतिक करियर के दौरान उनके साथ निरंतर मौजूद रहे।

PT Usha husband V Srinivasan passes away at the age of 67 | एथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

एथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

PT Usha Husband Death:  भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य पी टी उषा के पति वी श्रीनिवासन का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 67 वर्ष के थे। सूत्रों ने बताया कि श्रीनिवासन शुक्रवार तड़के अपने आवास पर बेहोश हो गए जिसके तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारी श्रीनिवासन उषा के शानदार खेल करियर और राजनीतिक करियर के दौरान हमेशा उनके साथ रहे। उन्हें उषा का मजबूत संबल और उनकी कई पेशेवर उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति माना जाता था। इस दंपति का एक बेटा है जिसका नाम उज्ज्वल है। 

Web Title: PT Usha husband V Srinivasan passes away at the age of 67

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे