लाइव न्यूज़ :

मनोवैज्ञानिको ने भारतीय खिलाड़ियों को भावनाओं का इजहार करने की दी सलाह

By भाषा | Updated: May 14, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई कोरोना वायरस महामारी के कारण कई प्रतियोगिताएं रद्द होने से ओलंपिक टिकट हासिल करने में नाकाम रहे खिलाड़ियों में मानसिक स्वास्थ्य से जूझने की बढती समस्या को देखते हुए मनोवैज्ञानिकों की एक समिति ने शुक्रवार को भावनाओं को खुल कर इजहार करने की सलाह दी।

कई एथलीटो के साथ काम कर चुकी मुग्धा बावरे एक परिचर्चा ने कहा, ‘‘ खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ के मुद्दे को आमतौर पर अनदेखा किया जाता है। एथलीटों ने महामारी के दौरान जो सबसे महत्वपूर्ण बात सीखी है, वह यह कि अगर भावनात्मक रूप से अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो खुद को व्यक्त करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन खिलाड़ियों के लिए यह दिल तोड़ने वाला है जो क्वालीफाइंग प्रतियोगिता रद्द होने से ओलंपिक टिकट नहीं हासिल कर सके। जो क्वालीफाई कर गये है उनके लिए भी अनिश्चितता का माहौल एक चुनौती है।’’

ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके एथलीटों के साथ काम कर रही संजना किरण ने इस परिचर्चा में कहा, ‘‘ खासकर ऐसे खिलाड़ियों के लिए चीजें आसान नहीं होंगी , जिनके लिए तोक्यो में होने वाले खेल आखिरी ओलंपिक होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ टूर्नामेंटों के रद्द होने के कारण जिन खिलाड़ियों का ओलंपिक सपना चकनाचूर हुआ है , मैं उन्हें सुझाव दूंगी कि अपनी भावनाओं और निराशा को जाहिर करने के साथ समस्या के समाधान पर काम करे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस महामारी ने खिलाड़ियों को ऐसी स्थिति में धकेल दिया जहां चीजे उनके हाथ में नहीं थी। वे हालांकि समझते है कि असहज और असहाय महसूस करना भी ठीक है और चीजों को सामान्य होने में थोड़ा समय लगेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!