लाइव न्यूज़ :

मेस्सी और नेमार की गैरमौजूदगी में जीता पीएसजी

By भाषा | Updated: September 12, 2021 09:54 IST

Open in App

पेरिस, 12 सितंबर (एपी) मिडफील्डर एंडर हरेरा के दो और काइलियान एमबापे के एक गोल की बदौलत फ्रेंच फुटबॉल लीग में शीर्ष पर चल रहे पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने निचली लीग से शीर्ष लीग में आए क्लेरमोंट को 4-0 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की।

पीएसजी की ओर से एक अन्य गोल स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे मिडफील्डर इदरिसा गुये ने किया।

लीग 1 में अच्छी शुरुआत के बाद क्लेरमोंट की यह पहली हार है।

इटली की यूरोपीय चैंपियन टीम के स्टार गोलकीपर जियानलुइगी डोनारुमा ने इस मैच में पीएसजी की ओर से पदार्पण किया लेकिन टीम के घरेलू प्रशंसकों का लियोनल मेस्सी को यहां पार्स डेस प्रिंसेस स्टेडियम में देखने का इंतजार थोड़ा बढ़ गया है।

अर्जेन्टीना के इस स्टार खिलाड़ी ने गुरुवार को विश्व कप क्वालीफाइंग में हैट्रिक बनाई थी लेकिन शनिवार को क्लेरमोंट के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्हें, उनके हमवतन एंजेल डि मारिया और लिएंड्रो पेरेडेज तथा ब्राजील के स्टार नेमार को आराम दिया गया।

बेंबा डिएंग के दो गोल की बदौलत मार्सिले ने मोनाको को 2-0 से हराया और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। डिएंग ने 36वें और 59वें मिनट में गोल दागे।

मार्सिले ने लीग में अब तक 10 गोल किए हैं। उससे अधिक गोल सिर्फ पीएसजी (16) की टीम कर पाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!