लाइव न्यूज़ :

पीएसए चैलेंजर टूर्नामेंट 27 मार्च से चेन्नई में

By भाषा | Updated: March 25, 2021 12:49 IST

Open in App

चेन्नई, 25 मार्च पीएसए चैलेंजर टूर की एचसीएल एसआरएफआई इंडियन टूर प्रतियोगिता 27 से 31 मार्च तक यहां होगी जो पिछले एक साल से अधिक समय में अंतरराष्ट्रीय स्क्वाश का पहला टूर्नामेंट होगा ।

भारतीय स्क्वाश रैकेट्स संघ द्वारा एचसीएल इंडियन टूर के चेन्नई चरण का आयोजन किया जा रहा है । इसमें पुरूषों के पीएसए चैलेंजर 20 और महिलाओं के पीएसए चैलेंजर 10 टूर्नामेंट होंगे ।

इसमें दोनों ड्रॉ में आठ देश भाग लेंगे । भारत के अलावा कनाडा, मिस्र, फ्रांस, जापान, रूस , स्पेन और अमेरिका के खिलाड़ी इसमें भाग ले रहे हैं ।

दुनिया के 47वें नंबर के खिलाड़ी महेश मनगांवकर को पुरूष वर्ग में शीर्ष वरीयता मिली है जबकि महिला वर्ग में दुनिया की 69वें नंबर की खिलाड़ी भारत की ही सुनयना कुरूविला शीर्ष वरीयता प्राप्त हैं ।

टूर्नामेंट के लिये खिलाड़ियों के होटलों और आयोजन स्थल पर बायो बबल बनाये गए हैं । प्रतियोगियों को रवानगी से पहले और पहुंचने के बाद कोरोना जांच करानी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!