लाइव न्यूज़ :

जापान के प्रधानमंत्री के निवास के बाहर ओलंपिक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: July 29, 2021 21:54 IST

Open in App

तोक्यो, 29 जुलाई (एपी) दर्जन भर लोगों ने गुरूवार को तोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री के निवास के सामने यहां चल रहे ओलंपिक खेलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया क्योंकि देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के नये मामलों में वृद्धि दर्ज की गयी।

विरोध कर रहे लोगों ने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय खेल महाकुंभ की मेजबानी ही बढ़ते मामलों का मुख्य कारण है।

तोक्यो में बुधवार को 3,177 कोविड-19 पॉजिटिव मामले दर्ज किये गये थे जिनकी संख्या गुरूवार को बढ़कर 3,865 हो गयी जो एक हफ्ते पहले आये मामलों की दोगुनी संख्या है और ये पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद सबसे ज्यादा मामले हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर स्थति में सुधार नहीं होता है तो देश की चिकित्सीय व्यवस्था भी दबाव में आ जायेगी।

तोक्यो में 12 जुलाई से आपात स्थिति लगी हुई है। तोक्यो के करीब तीन प्रांत के गर्वनर भी मामले बढ़ने से चिंतित हैं और उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा से अपने प्रांत में भी आपात स्थिति लगाने के लिये कहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!