लाइव न्यूज़ :

जूनियर पहलवानों की समीक्षा का प्रस्ताव , विश्व अंडर-23 चैंपियनशिप के लिए 30 पहलवानों को मंजूरी

By भाषा | Updated: October 26, 2021 19:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने विदेशी अनुभव दौरों के लिए खर्चे को स्वीकृति देने के दौरान जूनियर पहलवानों के लिए ‘गहन समीक्षा प्रक्रिया’ का मंगलवार को प्रस्ताव रखा।

साइ ने बेलग्रेड में विश्व अंडर-23 चैंपियनशिप के लिए 45 सदस्यों के दल को स्वीकृति देते हुए यह फैसला किया। इस दल में 30 पहलवानों के अलावा नौ कोच, तीन फिजियोथेरेपिस्ट और तीन रैफरी शामिल हैं।

साइ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘साइ ने पहलवानों के विदेशी अनुभव दौरे का वित्त पोषण करते हुए विशेष वजन वर्गों पर ध्यान देने का प्रस्ताव रखा है जिसके जूनियर पहलवानों पर फोकस होगा।’’

साइ ने कहा कि वह दल के केवल 36 सदस्यों का खर्चा उठाएगा जिसमें 24 पहलवान, छह कोच, तीन फिजियो और इतने ही रैफरी शामिल हैं। साइ हालांकि छह पहलवान सहित 12 अन्य सदस्यों को स्वीकृति देने पर सहमत हो गया लेकिन सरकार इनका खर्चा नहीं उठाएगी।

साइ ने कहा कि पिछले तीन साल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन का आकलन करने के बाद सरकार के खर्चे पर 24 पहलवानों को भेजने का फैसला किया गया।

सुझाव दिया गया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) उन अकादमियों के कोच को भी शामिल करें जहां से दल में बड़ी संख्या में पहलवान आ रहे हैं।

साइ ने गौर किया कि विश्व अंडर-23 चैंपियनशिप के लिए प्रस्तावित 30 पहलवानों की टीम के अधिकांश सदस्यों ने अपनी अकादमियों में ट्रेनिंग की है।

विश्व अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप का चौथे सत्र सर्बिया के बेलग्रेड में एक से सात नवंबर तक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!