लाइव न्यूज़ :

ओसाका के हटने के बाद टेनिस खिलाड़ियों के मा​नसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं को दूर करने का वादा

By भाषा | Updated: June 2, 2021 10:33 IST

Open in App

पेरिस, दो जून (एपी) नाओमी ओसाका के फ्रेंच ओपन से हटने के बाद चारों ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंटों के अधिकारियों ने टेनिस खिलाड़ियों की मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं को दूर करने का वादा किया है।

ये वहीं चारों टेनिस प्रशासक हैं जिन्होंने रविवार को चेतावनी दी थी कि ​यदि ओसाका संवाददाता सम्मेलन में भाग नहीं लेती तो उन्हें निलंबित किया जा सकता है।

चार बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन और दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी ओसाका पर रविवार को पहले दौर में जीत के बाद पत्रकारों से बात नहीं करने के कारण 15 हजार डालर का जुर्माना किया गया था।

ओसाका अगले दिन टूर्नामेंट से हट गयी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों से बात करने से पहले वह तनाव में रहती हैं और वह लंबे समय तक अवसाद में रही है। टेनिस खिलाड़ियों को मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में भाग लेना होता है और ऐसा न करने पर उन पर 20 हजार डालर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

फ्रेंच ओपन, विंबलडन, यूएस ओपन और आस्ट्रेलियाई ओपन ने संयुक्त बयान में कहा, ''ग्रैंडस्लैम की तरफ से हम नाओमी ओसाका को हर तरह से अपना सहयोग और सम​र्थन की पेशकश करते हैं। वह असाधारण खिलाड़ी हैं और हम जल्द से जल्द उनकी कोर्ट में वापसी चाहते हैं। ''

इसमें कहा गया है, ''मानसिक स्वास्थ्य बेहद चुनौतीपूर्ण मसला है जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यह जटिल और व्यक्तिगत दोनों है क्योंकि एक व्यक्ति जिससे प्रभावित रहता है जरूरी नहीं कि दूसरा ​व्यक्ति भी उससे प्रभावित रहे। हम अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिये नाओमी की सराहना करते हैं। हम उन दबावों को समझते हैं जिनका सामना टेनिस खिलाड़ी करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!